image

कभी दिल्ली की सड़कों पर बेचते थे लिट्टी-चोखा, आज हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav साल 2008 में उनकी किस्मत ने अपना रंग दिखाया और उनका गाना भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना हिट हो गया। इसके बाद खेसारी को फिल्म में काम करने का मौका मिलने लगा।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी भी मामले में दूसरी इंडस्ट्री से कम नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी आज बिग बजट की फिल्में बनती हैं। यही नहीं इसकी शूटिंग भी अब विदेशों तक में होती है। वहीं इसके स्टार्स भी आज काफी पॉपुलर हैं। एक ऐसे ही स्टार हैं खेसारी लाल यादव, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने का उनका सफर आसन नहीं था। काफी संघर्षों के बाद खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बनें। खेसारी फिल्म के साथ ही सिंगिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल की फैमिली लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती है। क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले खेसारी क्या काम करते थे,  अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं....

                                               jagran

लिट्टी चोखा की दुकान चलाते थे खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों में आने से पहले अपना घर चलाने के लिए दिल्ली की एक फैक्ट्री में धागे की कटाई का काम करते थे। ये वक्त उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। फैक्ट्री में काम करके उन्हें इतना पैसा नहीं मिलता था, जिससे वो अच्छे से अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। इसके बाद उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए दिल्ली के संजय कॉलोनी में लिट्टी-चोखा का ठेला लगाया। इस काम में उनकी पत्नी चंदा उनका हेल्प करती थी।

                                              jagran

पत्नी ने हर मोड़ पर दिया साथ

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। खेसारी ने साल 2006 में चंदा से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2009 में पति के फिल्म इंडस्ट्री में फेमस होने के बाद भी चंदा कुछ खास नहीं बदलीं। वह आज भी आम महिलाओं की तरह ही हाउस वाइफ की भूमिका में खुश रहती हैं। चंदा हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। खेसारी और चंदा का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी एक फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभा रही है।

 

इस गाने ने खेसारी को बनाया सुपरस्टार

खेसारी ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके कई गाने हिट हैं, लेकिन शुरू में ऐसा नहीं था। उनके कई गानें फ्लॉप हुए थे। वहीं साल 2008 में उनकी किस्मत ने अपना रंग दिखाया और उनका गाना 'भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना' हिट हो गया। इसके बाद खेसारी को फिल्म में काम करने का मौका मिलने लगा। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।

 

Post Views : 364

यह भी पढ़ें

Breaking News!!