image

प्रो ध्रुव कुमार बने विद्यांत शिक्षक संघ के अध्यक्ष 

लखनऊ

लखनऊ । विद्यांत हिन्दू पी जी कॉलेज ,लखनऊ में शिक्षक संघ की आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई।महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।महाविद्यालय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी में कुल आठ पदों पर शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

अध्यक्ष पद पर प्रो ध्रुव कुमार त्रिपाठी,उपाध्यक्ष पद पर प्रो नीतू सिंह एवं प्रो उषा,महामंत्री पद पर डॉ श्रवण ,सह मंत्री पद पर डॉ अभिषेक कुमार एवं डॉ संजय यादव कोषाध्यक्ष पद पर प्रो मो हनीफ लुआक्टा प्रतिनिधि डॉ जितेंद्र कुमार पाल का चयन किया गया।शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष हिन्दवी ने नई कार्यकारिणी में चुने गए सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दीं।महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।

Post Views : 374

यह भी पढ़ें

Breaking News!!