image

महापौर की अध्यक्षता में वर्तमान कार्यकाल की अंतिम सामान्य सदन की बैठक सम्पन्न

लखनऊ

लखनऊ 

सदन के प्रमुख निर्णय -
- सर्वसम्मति से जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए गृहकर में जीएसआई सर्वे को 2 माह तक स्थगित किया गया।
- शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था सुदृण करने हेतु मानक अनुरूप 15% कर्मचारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
- जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए आगामी 2 माह तक समस्त कुर्की और सीलिंग की कार्यवाहियों को स्थगित किया गया।
- नगर निगम की क्रेन से ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर में बेतरतीब उठाई जा रहे वाहनों से जनता को हो रही अव्यवस्था को देखते हुए नगर निगम द्वारा अपनी क्रेन को वापस मंगाने का निर्देश दिए गए। ट्रैफिक विभाग द्वारा क्रेन का किराया नही दिया जा रहा है। 
- तालकटोरा रोड के व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए 2017 से बढ़े किराए में से 2 वर्ष का किराया माफ करते हुए पुराना दर से किराया जमा कराने का प्रस्ताव पास किया, शेष किराया नई दरो पर जमा कराया जाएगा।
- याचिका समिति द्वारा निर्देशित समस्त कार्यों को बजट अनुपलब्धता के चलते शासन को संदर्भित किये जाने का निर्णय लिया गया।
- शाहिद मेजर शमीरुल इस्लाम का स्मारक के प्रस्ताव पर स्थान आदि की आख्या लगाने के निर्देश दिए गए।
- मेसर्स वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक इजुटेज को  में० अर्षा इंफ्रा डेवलपर से नगर निगम को भूमि विनिमय के प्रस्ताव में एनओसी देने का प्रस्ताव पारित किया गया। परन्तु प्राप्त भूमियों में बाउंड्रीवाल विनिमयकर्ता द्वारा ही करा बोर्ड लगाया जाएगा।

बंदरो के आतंक से मिलेगी निजात, महापौर ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शहर में बंदरों के आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने वन विभाग के सहयोग से बंदरो को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये।
शहर से बंदर पकड़कर शहर में बन रहे 4 बंदर आश्रय स्थल पर रखे जायेंगे।

- गृहकर लगातार जमा करने वालो पर 2010 से रिवीजन न करने का प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसकी आख्या प्राप्त कर अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।

- पार्षद विमल तिवारी द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का एक मकान का आवासीय गृहकर माफ करने के लिए प्रस्ताव दिया, जिसपर महापौर द्धारा आख्यानुसार छूट प्रदान करने निर्णय लिया जाएगा।

- मोतीनगर में निराश्रित बालिकाओं हेतु आश्रय स्थल के निर्माण के दौरान सहादतगंज स्थित अटल आश्रय स्थल को निःशुल्क प्रदान किया गया।

- विज्ञापन से आय बढ़ाये जाने को देखते हुए विज्ञापन  का टेंडर 10 वर्ष तक अधिकतम रेत पर जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। परंतु इसमें किसी भी समय टेण्डर को निरस्त करने का अधिकार कार्यकारिणी/सदन को रहेगा। साथ ही प्रतिवर्ष प्राप्त आय के सापेक्ष वसूली बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

- नवीन मार्केट में स्थित भाजपा, abvp आदि सभी कार्यालयों को व्यक्ति के नाम के स्थान पर संचालित संघटनो को आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
- नामकरण के समस्त प्रस्तावों हेतु निर्णय लेने हेतु महापौर को अधिकृत किया गया।

पास हुए प्रमुख प्रस्ताव
- महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के नाम पर राजाजीपुरम स्थित उनके घर के पास के ई ब्लॉक चौराहे का नाम "राजू श्रीवास्तव चौक" किया गया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने इसका वायदा राजू श्रीवास्तव के परिवार को किया था। 
- लखनऊ में एक सड़क का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग किया गया, मार्ग चयन हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया को अधिकृत किया गया।
- एलडीए कॉलोनी के रिक्शा कॉलोनी में स्थित पार्क का नामकरण रानी अहिल्याबाई होलकर सेवा पार्क किया गया।
- हिन्दनगर के बल्दीखेड़ा में नगर निगम द्वारा निर्मित पार्क का नामकरण "सुरजीत सिंह पार्क" किया गया।
- फिरंगी महल गेट का नामकरण "मौलाना अहमद मियाँ गेट" और हैदरगंज क्रासिंग से ईदगाह तक की सड़क का नामकरण मौलाना अहमद मियाँ फरंगी महली के नाम पर किया गया।
- गोमती नगर के नीरज चौक पर सुप्रसिद्ध सहित्यकार गोपाल दास नीरज की प्रतिमा स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया।
- महात्मा गांधी मार्ग पर कैथड्रल स्कूल के पास स्थित तिराहे का नामकरण "स्वर्गीय रामपाल त्रिवेदी" किया गया।
-मोती नगर में रास बिहारी स्टेडीयम वाली लेन का नामकरण समाजसेवी राम रत्तन गुलाटी मार्ग किया गया।
- सेक्टर 11, विकास नगर में मकान संख्या 142 के सामने के मार्ग का नामकरण सामंजसेवी धीरेंद्र बहादुर मार्ग किया गया।

सदन में महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया का दुर्गा के रूप में किया सम्मान, विपक्ष ने कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
भोजनावकाश के बाद प्रारम्भ हुई सदन की कार्यवाही के प्रारम्भ में ही सदन की सभी दलों की महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को प्रथम महिला महापौर होने एवं विगत 5 साल महिला मुद्दों पर मुखरता से कार्य करने के लिए दुर्गा के रूप में सम्मानित किया। 
भाजपा पार्षद रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, संतोष तेवतिया, रानी कन्नौजिया, रेखा भटनागर ने महापौर संयुक्ता भाटिया को चुनरी पहनाकर तो निर्दलीय पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने महापौर  संयुक्ता भाटिया को त्रिशूल देकर दुर्गा एवं अन्य समस्त महिला माननीय पार्षदों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा से सुशोभित किया। 

कांग्रेस दल की नेता ने की महापौर की मुक्तकंठ से प्रशंसा -
इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी ने कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ की प्रथम महिला महापौर होने का दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। विगत 5 वर्षों में उन्होंने चाहे कर्मचारी हो, चाहे पार्षद हो, चाहे जनता हो अथवा कोई भी सामान्य से व्यक्ति हो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए एक परिवार की तरह समानता दिखाते हुए एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य किया है। इसके लिए महापौर संयुक्ता भाटिया जी बधाई की पात्र हैं।  ममता चौधरी ने आगे कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने जिस तरह से महिलाओं के लिए अलग से प्रथम महिला सदन रखा था, जिसमें पहली बार सिर्फ महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका दिया था, उसी को देखते हुए विधानसभा में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं के लिए 1 दिन का महिला सदन आयोजित किया जिसमें सिर्फ महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला और एक नई प्रथा का प्रारम्भ भी हुई, यह हमारी महापौर संयुक्ता भाटिया जी की ही देन है कि लोकमंगल दिवस आयोजित कर महापौर ने जनता से नियमित डायरेक्ट रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण किया। लोकमंगल दिवस जनता की समस्याओं के निस्तारण का एक प्रभावी माध्यम बना। ममता चौधरी ने आगे कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने अपने कार्यकाल के दौरान एक सशक्त महिला मेयर के रूप में अपने आप को स्थापित किया है और जो मार्गदर्शन एवं नेतृत्व उन्होंने महिलाओं को दिया, उसने महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास को पैदा किया।

ममता चौधरी ने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि पांच साल जिस तरह से महापौर संयुक्ता भाटिया ने सदन से लेकर सड़क तक काम किया है उसके लिए लखनऊ की जनता की ओर से हम सभी पार्षद और यह सदन उनको कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार जताते है।

Post Views : 292

यह भी पढ़ें

Breaking News!!