image

"गौसेवक" खोजी बाबा ने की भविष्यवाणी

आगरा

आगरा l "गौसेवक" खोजी बाबा ने भविष्यवाणी की है कि मार्च 2023 से 2025 दिसम्बर तक का समय समूचे विश्व के लिए खतरे की घंटी साबित होने वाला है। रूस अपने को विश्व में सर्वाधिक शक्तिमान समझ सकता है। तथा एटमिक पावर का उपयोग भी नि:संकोच कर सकता है। अमेरिका के डाउन होने की पूर्ण सम्भावना नजर आती है। कई देश रूस का समर्थन करने के पक्ष में रहने की भी सम्भावना नजर आती है।

लेकिन समूचे विश्व में अपने भारतवर्ष का डंका बजने की भी पूर्ण सम्भावना नजर आती है। साथ ही साथ चीन कोरोना जैसी कोई दूसरी महामारी भी उत्पन्न करने का प्रयास कर सकता है।

व्यापारिक गतिविधियां एवं विश्व में अशान्ति (हलचल) उत्पन्न होने की प्रबल संभावना नजर आती है। विश्व युद्ध के भी संकेत प्राप्त होते हैं।

Post Views : 308

यह भी पढ़ें

Breaking News!!