image

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साउथ से शुरू की थी फिल्मी पारी, कई बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

इन दिनों दक्षिण सिनेमा दुनियाभर में अपना डंका बजा रहा है। साउथ के सितारों का बॉलीवुड में भी बाहें फैलाकर स्वागत किया जा रहा है। वैसे साउथ और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। बॉलीवुड में ऐसी कई नामी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही साउथ सिनेमा से की। साउथ में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का रुख किया और नाम कमाया। आइए जानते हैं...

                                                 ऐश्वर्या राय-तापसी पन्नू

1 of 6

ऐश्वर्या राय-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों दक्षिण सिनेमा दुनियाभर में अपना डंका बजा रहा है। साउथ के सितारों का बॉलीवुड में भी बाहें फैलाकर स्वागत किया जा रहा है। वैसे साउथ और बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। बॉलीवुड में ऐसी कई नामी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ही साउथ सिनेमा से की। साउथ में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद इन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का रुख किया और नाम कमाया। आइए जानते हैं...

                                                  ऐश्वर्या राय बच्चन

2 of 6

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb/

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।  ऐश्वर्या ने साल 1994 में ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। उसके बाद ऐश्वर्या ने तमिल फिल्मों 'इरुवर' और 'जीन्स' में काम किया। 'जीन्स' फिल्म से मशहूर होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। 

                                                  कृति सेनन

3 of 6

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति सेनन
कृति ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कृति ने बहुत कम समय में  बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। कृति कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं, जिसमें उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरोपंती, दिलवाले, हाउस फुल 4, लुका छुपी जैसी फिल्में शामिल हैं।

                                                  इलियाना डिक्रूज

4 of 6

इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्हें साउथ फिल्मों के लिए 'साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड' भी मिल चुका है। इलियाना ने साउथ की कई फिल्मों पोकिरी, राखी, मुन्ना और जुलायी में काम किया है। अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म रुस्तम के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इलियाना ने रेड, मैं तेरा हीरो, बर्फी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
 

                                                 समीरा रेड्डी

5 of 6

समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

समीरा रेड्डी
एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी बतौर एक्ट्रेस काम किया है। साउथ में कई हिट फिल्में देने के बाद समीरा ने फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से बॉलीवुड में एंट्री की थी। समीरा ने मुसाफिर, जय चिरंजीव, टैक्सी नंबर 9211, रेस जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है।
 

                                                  तापसी पन्नू

6 of 6

तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू
तापसी ने राघवेंद्र राव की तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। तापसी ने अरंबम, कंचना जैसी उल्लेखनीय तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में तापसी ने कॉमेडी फिल्म चश्मे बद्दूर के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा, इसके बाद उन्होंने बेबी, पिंक, नाम शबाना, जुड़वा 2, मिशन मंगल, थप्पड़, हसीन दिलरुबा जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।

Post Views : 345

यह भी पढ़ें

Breaking News!!