image

महिला बंदियों के बच्चों के लिए जेल में बनेंगे चिल्ड्रन पार्क, खेलने और पढ़ने की व्यवस्था

महिला बंदियों के बच्चों की बेहतर परवरिश को जेलों में इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी जेलों में महिला बंदियों के बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बन रहे हैं।

महिला बंदियों के बच्चों की बेहतर परवरिश को जेलों में इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी जेलों में महिला बंदियों के बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बन रहे हैं। इसमें उनके खेलने और पढ़ने की व्यवस्था की जा रही है। यह कहना है कारागार एवं होमगार्डस राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का। धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को भाजपा के ऑफिस पर प्रेसवार्ता की।

धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महिला बंदियों के बच्चों को पढ़ाने के लिए 42 जेलों में टीचर तैनात हैं। बाकी जेलों में महिला बंदी रक्षक बच्चों का पढ़ा रहीं हैं। जेलों में अच्छे संस्कार मिले, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्रजापति ने कहा कि जेलों में बंद 80 फीसदी बंदियों की उम्र 40 साल से कम है। जो चौंकाने वाले आंकड़े हैं। हम बंदियों के साथ संवाद कर रहे हैं। जेलों में भीड़ बढ़ रही है। जेल जाने वाले सब पेशेवर अपराधी नहीं हैं। छोटी-छोटी बात पर एफआईआर कराते हैं। जेल जाना पड़ता है। समझौतों के जरिए छोटे विवादों को निपटाना चाहिए। ताकि गैर पेशेवर अपराधियों को जेल न जाना पड़े। कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि 10 जिलों में जेलों के निर्माण के लिए जमीन खरीद ली गईं हैं।

Post Views : 307

यह भी पढ़ें

Breaking News!!