image

तुनिषा शर्मा ने मेकअप रूम में इस चीज से लगाई फांसी? सुनकर हर कोई दंग

Tunisha Sharma Death Case: कई लोगों के मन में सवाल है कि शूटिंग कर रही तुनिषा के साथ क्या हुआ जो उन्होंने खुद को खत्म कर लिया। या मेकअप रूम में उन्हें ऐसा क्या मिल गया जिसके सहारे फांसी लगा ली।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि तुनिषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने शूटिंग के बीच यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान के मेकअप रूम में अपनी जान दी। कई लोगों के मन में सवाल है कि तुनिषा को फांसी लगाने के लिए वहां रस्सी वगैरह कैसे मिली होगी। अब कुछ रिपोर्ट्स हैं कि तुनिषा ने क्रेप बैंडेज से फांसी लगा ली। कुछ दिन पहले हाथ में चोट लगने की वजह से उन्होंने यह पट्टी बांधी थी। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशयल रिपोर्ट नहीं है।

एक्स-बॉयफ्रेंड पर आरोप
शनिवार को टीवी एक्ट्रेस तुनिषा की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को चौंका दिया। तुनिषा ने मरने के कुछ घंटे पहले सेट का वीडियो शेयर किया था। इस घटना को अंजाम भी उन्होंने सेट्स पर दिया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट केक मुताबिक, खबरें हैं कि तुनिषा ने क्रेप बैंडेज से खुद को फांसी लगाई। हाथ में कुछ रोज चोट आने की वजह से उन्होंने वह पट्टी बांधी थी। वह नईगांव में अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह को-स्टार शीजान के साथ ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं। तुनिषा ने उनके कमरे में ही आत्महत्या कर ली। उनके परिवार वालों ने शीजान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया। शीजान अब 4 दिन की हिरासत में हैं।

चेक होगा फोन
खबरें हैं कि शीजान और तुनिषा का कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। घरवालों का कहना है कि शीजान उनसे शादी से इनकार कर रहा था। वहीं उसका कई और लड़कियों से भी रिश्ता था। तुनिषा के केस में पुलिस ने 14 लोगों के स्टेटमेंट लिए हैं। उनके कॉल और चैट रिकॉर्ड्स भी देखे जाएंगे। तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को होगा। उनके कुछ रिलेटिव्स अभी बाहर से नहीं आ पाए हैं। 

Post Views : 263

यह भी पढ़ें

Breaking News!!