image

3 दिन बाद लॉन्च होगी ये दमदार मोटरसाइकिल, 1000cc का इंजन मिलेगा

ऑटो एक्सपो 2023 के साथ कीवे ऑनर्ड टू-व्हीलर कंपनी मोटो बोलोग्ना पैसिओन (MBP) भारतीय बाजार में एंट्री की तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि वो इस इवेंट में दमदार इंजन वाली क्रूजर बाइक C1002V पेश करेगी।

ऑटो एक्सपो 2023 के साथ कीवे ऑनर्ड टू-व्हीलर कंपनी मोटो बोलोग्ना पैसिओन (MBP) भारतीय बाजार में एंट्री की तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि वो इस इवेंट में दमदार इंजन वाली क्रूजर बाइक C1002V पेश करेगी। इसे हार्ले-डेविडसन क्रूजर बाइक्स को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। MBP आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया (AARI) के जरिए इस मोटरसाइकिल को बेचेगी। इसके साथ ही कंपनी एक M502N स्ट्रीटफाइटर मॉडल भी पेश करने की प्लानिंग भी कर रही है। ये एक बल्कि डिजाइन वाली मोटरसाइकिल है। इसकी कीमत 12 लाख रुपए के करीब होने का अनुमान है।

MBP C1002V का इंजन
इस MBP C1002V क्रूजर बाइक में 997cc का पावरफुल लिक्विड-कूल्ड, DOHC, V-ट्विन इंजन दिया गया है। ये बेल्ट-ड्राइव सिस्टम के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 7,600rpm पर 93.8hp की मैक्सिमम पावर और 6,500rpm पर 102Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह बाइक 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। ये सिर्फ 4.16 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

MBP C1002V के फीचर्स
MBP C1002V बाइक को क्रूजर लुक दिया गया है। इसमें 22 लीटर के टियर ड्रॉप के आकार फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैम्प यूनिट, बड़े हैंडलबार, गोल साइड मिरर, स्प्लिट टाइप सीटें, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और LED टेललैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला 5-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। इसमें 18-इंच के डिजाइनर अलॉय व्हील लगे हैं। 

MBP C1002V की सेफ्टी
इस बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल बॉश एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आगे और पीछे दोनों व्हील पर पावरफुल डिस्क ब्रेक दिए हैं। इस बाइक के सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें सामने की तरफ KYB इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रीलोड-एडजस्टेबल KYB प्रो-लिंक मोनो-शॉक यूनिट जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल का वजन लगभग 262 किलोग्राम है। जिससे इसकी सड़क पर ग्रिप शानदार रहेगी।

Post Views : 304

यह भी पढ़ें

Breaking News!!