image

अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित

विनोद सिंह गुर्जर

काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी के तत्वावधान में आंग्ल नववर्ष, 2023 पर तरंग गोष्ठी के माध्यम से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता कवि सुरेश चंद्र अस्थाना, मुख्य अतिथि कवि डाॅ. दीपक दशोरे रहे। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना धामनोद, धार से ओमप्रकाश कुशवाह ने की। इस काव्यगोष्ठी में कवि विनोद सिंह गुर्जर ने सभी सम्मानीय कवियों का परिचय करवाया। देश के विभिन्न प्रांतों से जुडे़ कवियों में रामदास गुर्जर, भरतपुर राजस्थान, कवि कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, पटना, कवि कौशलेंद्र चतुर्वेदी, टीकमगढ़, कवि शेखर चंद्रा 'साहिल', गाजियाबाद, कवयित्री अर्चना पंडित, इंदौर, कवि सीताराम साहू, छतरपुर, कवि संतोष त्रिपाठी 'सुजान', इंदौर, कवयित्री डॉ. मीना कुमारी परिहार, बिहार, कवयित्री डाॅ. कृष्णा जोशी, इंदौर, कवि रविन्द्र तंवर बड़वाह, कवि डॉ. विमल कुमार सक्सेना, महू, कवि ओमप्रकाश कुशवाह, धार, कवि सुखप्रीत सिंह 'सुखी', उत्तर प्रदेश, कवि यश कौशल, महू, कवि स्वदेश राजौरिया, इंदौर, कवयित्री डाॅ. बीना सिंह रागी, छत्तीसगढ़, कवि विनोद सिंह गुर्जर, महू, कवयित्री सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल', इंदौर ने उम्दा काव्यपाठ किया। इस कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डाॅ. बीना सिंह रागी ने किया। आभार संस्थापक विनोद सिंह गुर्जर ने माना तथा वित्सर्जन मंत्र के साथ सपना सी.पी. साहू 'स्वप्निल' ने समापन किया।

Post Views : 284

यह भी पढ़ें

Breaking News!!