image

सोशल मीडिया पर छाया रहा किसान सन्देश अभियान

किसान सन्देश अभियान

लखनऊ/आगरा।  राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी जी के आह्वान पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह के निर्देशन में किसानों की 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में चल रहा किसान_ संदेश_ अभियान_ आज सोशल मीडिया पर छाया रहा। जैसा कि आप जानते हैं पेराई सत्र 2022 23 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है जबकि मिल चले हुए 3 माह हो चुके हैं किसानों को न तो कोई भुगतान किया गया है और नहीं गन्ना लेने की कोई विधिवत व्यवस्था है प्रदेश का गन्ना किसान मारा मारा फिर रहा है वहीं दूसरी ओर सम्पूर्ण प्रदेश में आवारा पशुओं से किसान का जीना हराम हो गया है फसलों का नुकसान तो अलग इस कड़ाके की सर्दी में किसान अपनी फसल की रक्षा के लिए रात को घर में सो भी नहीं पा रहा है।
उक्त दोनों माॅगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल ने 28 दिसम्बर से अभियान छेड़ा हुआ है, जिसमें किसानों से मुख्यमंत्री जी के नाम संदेश पत्र भरवा कर भेजे जा रहे हैं।
9 जनवरी को विशेष अभियान चला जिसमें पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होकर मुख्य डाकघरों में गए और मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए संदेश पत्र भेजे।
आज 14 जनवरी को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोरदार किसान_ संदेश_ अभियान_ चलाया जिसका ट्विटर पर इंडिया में ट्रेंड टाॅप 5 वां रहा। हैशटैग(#) ट्रैण्ड में पार्टी जनों ने जमकर हिस्सा लिया और प्रदेश के मुख्य मन्त्री का ध्यान आकर्षित किया।
जबकि पिछली 5-जनवरी को चले हैशटैग (#)अभियान का इण्डिया में 35 वाॅ स्थान रहा था ।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि अब गांव-गांव किसानों से आवारा पशुओं से किसानों को कराने और गन्ना मूल्य घोषित कराने के संदेश पत्र भरवा कर आगामी 21 जनवरी को बड़े स्तर पर संदेश पत्र डाकघर में पोस्ट किए जाएंगे।और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बङे प्रदर्शन कर संदेश पत्रों के माध्यम से किसान प्रदेश के मुख्यमंत्री से छुट्टा पशुओं से किसानों को मुक्त कराने और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग करेंगे। भवदीय कप्तान सिंह चाहर प्रदेश प्रवक्ता रालोद उत्तर प्रदेश

Post Views : 354

यह भी पढ़ें

Breaking News!!