image

31-जनवरी को रालोद का प्रदेश व्यापी अभियान, भेजेगा " मैं निशब्द हूँ " सन्देश

आगरा

आगरा। पिछली 28-दिसम्बर 2022 से लगातार किसान_ सन्देश_ अभियान_ चलाकर उ प्र सरकार को किसान सन्देश भेजकर जगाने का प्रयास कर रहे प्रदेश के राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता एवं किसान अब प्रदेश सरकार की हठधर्मिता से आजिज आकर अब 31-जनवरी को  " मैं निशब्द हूँ " सन्देश बङी संख्या मैं भेजेंगे। 
       यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के उ प्र प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी के आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना मूल्य घोषित करने,आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने व  गन्ने का भुगतान करने की मांग को लेकर किसान सन्देश अभियान चलाया जा रहा है और उक्त माॅगों को पूर्ण करने की माँग प्रदेश के मुख्य मन्त्री से की जा रही है। 
        रालोद के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष श्री मन्जीत सिंह के निर्देशन में चल रहे प्रदेश व्यापी अभियान में अब तक किसान और रालोद कार्यकर्ता डेढ़ लाख से अधिक किसान_ संदेश_ पत्र_ प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं लेकिन कुंभकरण की नींद में सो रहे प्रदेश के मुखिया पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्रदेश सरकार की हठधर्मिता और किसान विरोधी नीतियों से आजिज आकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसान अब 31- जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर 3 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे और" मै शब्द हूँ" संदेश भेजकर प्रदेश के मुखिया से उक्त  मांगें माने जाने की अपील करेंगे।
    राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि यदि 5 फरवरी तक किसानों की तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसान आगामी 7- फरवरी को जिला मुख्यालयों  पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेंगे। 

Post Views : 322

यह भी पढ़ें

Breaking News!!