image

Violence In UP: यूपी में नमाज के दौरान ह‍िंसा करने वाले 304 आरोप‍ित गिरफ्तार, प्रयागराज बवाल के आरोप‍ित जावेद के घर चलेगा बुलडोजर

Violence In UP भाजपा से न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तार को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा के मामले में अबतक 304 आरोप‍ितों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर बुलडोजर चलेगा। 

jagran

प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

jagran

 

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चला सकता है। 

 

jagran

 

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर कल जुमा की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में विरोध के बाद अभी तक कुल 304 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्‍य आरोप‍ितों को पकड़ने के ल‍िए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि समाज के अराजक तत्वों और हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

jagran

प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में पुलिस ने शुक्रवार से ही धरपकड़ तेज कर दी गई थी, आज कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की और अब तक 304 लोगों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

jagran

जिलों में अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत जारी है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।

 

Post Views : 279

यह भी पढ़ें

Breaking News!!