image

टाइगर श्रॉफ ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को किया बर्थडे विश, शेयर किया स्पेशल वीडियो

Actress Disha Patani Birthday: कई सेलेब्स ने भी दिशा को बर्थडे विश किया और इस बीच टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को एक स्पेशल वीडियो के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

बॉलीवुड की सुपरफिट एंड बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिशा पाटनी के बिकिनी फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार लुटाते हैं। 13 जून को बर्थडे के खास मौके पर सोशल मीडिया पर #Dishapatani ट्रेंड करता रहा और फैन्स ने अपनी पसंदीदा स्टार को खूब बधाई दी। कई सेलेब्स ने भी दिशा को बर्थडे विश किया और इस बीच टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को एक स्पेशल वीडियो के साथ जन्मदिन की बधाई दी। 

क्या है टाइगर का पोस्ट
दरअसल दिशा को बर्थडे विश करने के लिए टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में टाइगर श्रॉफ हवा में कलाबाजी करते दिख रहे हैं, तो वहीं दिशा भी एक बेहतरीन स्पिन लेती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में टाइगर ने लिखा, 'इस साल तुम और भी ऊंची उड़ान भरो... हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो। आज अच्छा टेस्टी खान खान और किल इट।' बता दें कि टाइगर और दिशा पहली बार बेफिक्रा सॉन्ग में नजर आए थे, इसके बाद दोनों बाघी 2 में भी साथ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा और टाइगर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं।

                                          

दिशा पाटनी का सिनेमाई करियर
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोन की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म कुंग फू योगा (2017) में काम किया। याद दिला दें कि राधे से पहले दिशा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया है। वहीं दिशा जल्दी ही 'प्रोजेक्ट के' के अलावा फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'योद्धा' में नजर आएंगी। योद्धा में दिशा की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी है, जबकि एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे।

दिशा पाटनी की फीस
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पाटनी करोड़ों की मालकिन हैं। जी हां, दिशा सालाना 12 करोड़ रुपये कमाती हैं और उनकी एक महीने की कमाई 1 करोड़ रुपये के आस-पास होती है। दिशा की नेटवर्थ 74 करोड़ रुपये के करीब है। बता दें, दिशा एक फिल्म के करीब 6 करोड़ और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दिशा पाटनी कई बार ब्रॉन्ड्स को एंडोर्स करती नजर आती हैं।दिशा का सुपर हॉट अवतार
बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर अपने बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैन्स से वाहवाही लूटती हैं। दिशा के बोल्ड अंदाज को फैन्स पसंद करते हैं। वहीं दिशा अपने डांस, जिमिंग और जिमनास्टिक के वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। दिशा फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर अपनी फिटनेस से फैन्स को इंस्पायर करती दिखती हैं। दिशा पाटनी के फोटोज खूब वायरल होते हैं। दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर 51.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिशा के बोल्ड और बिकिनी फोटोज खूब वायरल होते हैं।

 

Post Views : 301

यह भी पढ़ें

Breaking News!!