image

RBSE 10th District Wise Result 2022: ऐसा रहा डिस्ट्रिक्ट वाइज 10वीं का रिजल्ट, छाए नागौर जिले के स्टूडेंट्स, देखें लिस्ट

RBSE 10th District Wise Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने छात्रों के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट rajeduboar

RBSE 10th District Wise Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने छात्रों के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.edu.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।  इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं में 82.89 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा है। इस साल रेगुलर में 82.95 प्रतिशत  स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि प्राइवेट में रिजल्ट 31 प्रतिशत रहा है।

RBSE 10th District Wise Result 2022:  राजस्थान बोर्ड ने डिस्ट्रिक्ट वाइज परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

01 अजमेर- 77.02%

02 अलवर- 85.63%

03 बांसवाड़ा- 82.97%

04 बाड़मेर- 87.82%

05 भरतपुर-  82.48%  

06 भीलवाड़ा- 78.85%

07 बीकानेर- 82.68%

08 बूंदी- 72.05%

09 चित्तौड़गढ़- 70.33%

10 चूरू- 84.51%

11 डूंगरपुर- 87.05%

12 जयपुर- 86.70%

13 जैसलमेर- 83.36%

14 जालौर- 86.52%

15 झुंझुनूं- 91.29%

16 झालावाड़- 74.84%

17 जोधपुर- 89.59%  

18 कोटा-  74.18%

19 नागौर- 91.44%

20 पाली-  76.96%

21 सवाई माधोपुर- 76.44%

22 सीकरी- 91.36%

23 सिरोही- 75.36%

24 श्री गंगानगर- 83.61%

25 टोंक- 81.23%

26 उदयपुर- 73.17%

27 धौलपुर- 73.45%

28 दौसा- 85.61%

29 बरनी- 72.69%

30 राजसमंद- 78.37%

31 हनुमानगढ़-  85.08%

32 करौली- 77.69%

RBSE 10th Result 2022: नागौर जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा, सबसे पीछे है प्रतापगढ़ जिला

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में डिस्ट्रिक्ट वाइज नागौर जिले के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें 91.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिले के कुल 69.99 प्रतिशत छात्र पास हुए।

राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका का रिजल्ट कैसा रहा

राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका में कुछ 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 6918 शामिल हुए। इस साल 62 फीसदी छात्र पास हुए। छात्र 58.52 प्रतिशत और छात्राएं 66.45 प्रतिशत पास हुईं।

यहां से मिलेगी 10वीं की मार्कशीट

कक्षा 10वीं के सफल छात्र अपने संबंधित स्कूलों से कक्षा 10वीं की आधिकारिक मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Class 10 result 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे 10वीं का परिणाम?

स्टेप 1-  सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  'RBSE class 10th result 2022'  लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब "Rajasthan Ajmer board 10th result 2022" विंडो ओपन होगी।

स्टेप 4- अब  उस कक्षा का चयन करें जिसके लिए आप स्कोर देखना चाहते हैं अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, रोल नंबर और स्थान दर्ज करें।

स्टेप 5- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6- अब रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 7- भविष्य के लिए  प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Post Views : 477

यह भी पढ़ें

Breaking News!!