image

NEET UG 2022 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड पर यह है ताजा अपडेट, जानें कब होंगे रिलीज

NEET UG 2022 Admit Card स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नीट यूजी परीक्षा एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद वेबसाइट से हॉल टिकट की जांच करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही वैलिड आईडी कार्ड दिया जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG 20 22 Admit Card: 17 जुलाई को होने वाली नीट यूजी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (National Eligibility cum Entrance Test, NEET-UG 2022) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। NTA ने हाल ही में परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो बंद की है। NEET-UG 2022 रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें कि, NTA ने आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख या समय के बारे में कुछ भी घोषित नहीं किया है। ऐसे में समय-समय पर पोर्टल पर जानकारी लेते रहें। नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 20 22 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो  

 

नीट यूजी परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, वेबसाइट के होमपेज पर नीट-यूजी 2022 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदक पोर्टल पर लॉग-इन करें। इसके बाद, नीट-यूजी 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करें और डाउनलोड पर क्लिक करें। इसके बाद, उम्मीदवारों को NEET-UG 2022 हॉल टिकट का प्रिंटआउट लेना होगा।

NEET 2021 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एग्जाम में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। तीनों ही विषयों को सेक्शन ए और सेक्शन बी के आधार पर बांटा जाएगा। वहीं यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

 

Post Views : 294

यह भी पढ़ें

Breaking News!!