image

LPG-PNG-CNG Price Today : सड़क से किचन तक महंगाई की आंच: सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े, चेक करें एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

सीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से मुंबई की सड़कों पर चलना जहां महंगा हुआ है वहीं, महंगाई की आंच किचन तक भी पहुंची है।

LPG-PNG-CNG Price Today 13 july 2022 सीएनजी की कीमतों में चार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से मुंबई की सड़कों पर चलना जहां महंगा हुआ है वहीं, महंगाई की आंच किचन तक भी पहुंची है। पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं। जबकि, देश भर में आज घरेलू एलपीजी और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के आज के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
अमृतसर    1085
हरिद्वार    1068   
दिल्ली    1,053
आगरा    1066
रांची    1111
वाराणसी    1117
मुंबई    1,053
कोलकाता    1,079
चेन्नई    1,069
लखनऊ    1,091
जयपुर    1,057
पटना    1,143
इंदौर    1,081
अहमदाबाद    1,060
पुणे    1,056
गोरखपुर    1115
भोपाल    1059

स्रोत: आईओसी

गैस कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।  गैस वितरक कंपनी ने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह गैस कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट है। 

कंपनी दरअसल घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है। इस वृद्धि के साथ मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपये बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का दाम तीन रुपये प्रति इकाई बढ़कर 48.50 रुपये हो गया है।  

Post Views : 412

यह भी पढ़ें

Breaking News!!