image

बाइडेन की एशिया यात्रा से बौखलाया ड्रैगन, दक्षिण चीन सागर में शुरू किया सैन्याभ्यास

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन का एशिया दौरा काफी हद तक चीन की बढ़ती गतिविधियों को सीमित करने को लेकर है। चीन यह बात अच्छी तरह से जान रहा है। दक्षिण चीन सागर में चीन की हरकतों से सभी देश वाकिफ है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की दक्षिण कोरिया और जापान यात्रा के समय चीन विवादित दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास कर रहा है। उनकी यह यात्रा काफी हद तक चीन से संभावित खतरे का मुकाबला करने पर केंद्रित है। दक्षिणी द्वीपीय हेनान प्रांत में चीनी समुद्री सुरक्षा प्रशासन कार्यालय ने कहा कि गुरुवार को यह सैन्याभ्यास शुरू हुआ जो सोमवार तक चलेगा। 

उसने कहा कि अन्य विमानों एवं जहाजों को संबंधित क्षेत्र में आने की मनाही होगी, लेकिन उसने उसका ब्योरा नहीं दिया। चीन दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है और अहम समुद्री मार्ग एशिया में संभावित टकराव का बिंदु बन गया है।

अमेरिका ने संप्रभुता के मुद्दे पर कोई रूख तो नहीं अपनाया है लेकिन वह समुद्र में स्वतंत्र रूप से आने जाने तथा जंगी जहाजों को उस क्षेत्र में चीन के कब्जे वाले सैन्यीकृत द्वीपों के समीप ले जाने पर जोर डालता है। 

वह इसे शिपिंग ऑपरेशन की स्वतंत्रता बताता है। चीन ऐसे मिशनों को नियमित रूप से जानबूझकर की गई भड़काऊपूर्ण कार्रवाई बताता है। उसका कहना है कि इससे शांति एवं स्थायित्व खतरे में पड़ जाती है। 

दरअसल, पिछले साल मई में मेहुल चोकसी एंटीगुआ से लापता हो गया था। जहां वह 2018 में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद भारत से भाग गया था। अधिकारियों ने 900 किमी से अधिक दूर डोमिनिकन द्वीप समूह में उसका पता लगाया और 26 मई को एंटीगुआ और बारबुडा से "अवैध रूप से" देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एंटीगुआ पुलिस को एक शिकायत में मेहुल चोकसी ने दावा किया कि वह एक एंटीगुआन नागरिक था और उसे जबरन डोमिनिका लाया गया था। साथ ही उसने इस साजिश में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंटों के भी शामिल होने का भी आरोप लगाया। इंडिया टुडे के मुताबिक, उसकी कानूनी टीम ने चार व्यक्तियों की पहचान की। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने चौकसी के दावों की कभी पुष्टि नहीं की। साथ ही डोमिनिका से मेहुल चौकसी को भारत को सौंपने का अनुरोध किया।

Post Views : 284

यह भी पढ़ें

Breaking News!!