image

थाना कागारौल में मुंशी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज

धर्मेंद्र सिंह

आगरा में थाना खेरागढ़ और थाना कागारौल में तैनात दो पुलिसकर्मी गिट्टी और मिट्टी से भरे वाहनों से पैसा ले रहे थे। महीने दारी भी बांध रखी थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज कराएं हैं। इसकी विवेचना की जा रही है।एसएसपी प्रभाकर चौधरी से अशोक कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी ट्रांसपोर्ट है। उनके वाहन गिट्टी और मिट्टी ले जाने में चलते हैं। थाना खेरागढ़ में तैनात मुंशी सत्यपाल खैरागढ़ क्षेत्र से वाहनों को निकलवाने के लिए पैसे लेते थे। इसके बाद कागारौल क्षेत्र से निकलवाने के लिए सत्यपाल ने थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार से संपर्क करने के लिए बोल दिया था। 
आरोप है कि अरुण कुमार ने भी महीने पर रकम देने के लिए कहा। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना कागारौल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Post Views : 302

यह भी पढ़ें

Breaking News!!