image

'तारक मेहता' की 'सोनू' निधि भानुशाली ने बालों का किया ऐसा हाल, फैंस बोले-OMG ये क्या हुआ!

TMKOC की सोनू भिड़े उर्फ निधि भानुशाली अपने नए हेयरस्टाइल और न्यू लुक को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। देखिए निधि भानुशाली की लेटेस्ट तस्वीरें।

टीवी पर कई सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो दर्शकों को हंसा और गुदगुदा रहा है। वैसे तो इसका एक-एक किरदार हमेशा ही चर्चा में रहता है लेकिन TMKOC की सोनू भिड़े उर्फ निधि भानुशाली फिलहाल नए लुक की वजह से सुर्खियां बटौर रही हैं। जी हां, निधि भानुशाली ने नया हेयरस्टाइल करवाया है जिसके बाद उन्हें पहचानना मुश्किल सा लग रहा है। ऐसा हम नहीं उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर कह रहे हैं। आइए दिखाते हैं सोनू भिड़े उर्फ निधि भानुशाली का लेटेस्ट फोटोशूट जिसमें वह एकदम नए और बदले बदले से अंदाज में नजर आ रही हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोनू बनकर लंबे समय तक निधि भानुशाली ने फेम हासिल किया। उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया और वह घर घर में इसी नाम से मशहूर हो गईं। आजकल निधि भानुशाली अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपने वेकेशन की तस्वीरें से सुर्खियां बटौरती हैं तो इस बार वह नए लुक की वजह से छाई हुई हैं।


.                                             
,                                            
बीते मंगलवार निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह हॉट पैंट और टॉप कैरी किे नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में निधि के बॉयकट हेयर नजर आ रहे हैं। इससे पहले तक निधि के लंबे बाल हुआ करते थे और इस बार उन्होंने अपना हेयरस्टाइल एकदम बदल लिया है।

 

            निधि भानुशाली (Sonu Bhide) के फैंस को ये लुक कुछ रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस के लुक पर प्रतिक्रिया दी। कमेंट बॉक्स में फैंस लिखते हैं कि आप तो स्ट्रेंजर थिंग्स की इलेवन लग रही हो तो एक ने लिखा नहीं ये क्या किया आपके बाल कहां गए। वहीं कुछ यूजर ने निधि के इस लुक को खूब सराहा।

Post Views : 420

यह भी पढ़ें

Breaking News!!