image

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

डॉ शैलबाला

नीचे से ऊपर उठकर जिसने मानव की कीन्हीं पहचान
लोकतंत्र का नायक है वह नरेंद्र मोदी है नाम
पिचहेत्तर वर्ष गुमनाम रहे जो आदिवासी भारत के
उनमें से त्यागमूर्ति को लाये प्रत्याशी बनाके
जल, जंगल,जमीन से इनका जुड़ाव रहा है
धरती को मां मान माता का मान दिया है
प्रतिपल परीक्षाओं में वह खरी उतरीं हैं
क्योंकि वह भारत मां की योग्य वरीय पुत्री हैं
पति -पुत्रों का बिछोह भूल कर पुत्री गले लगाई
1997में द्रोपदी राजनीति में आई
ओडिशा विधानसभा में विधायक का पद पाया
पांच वर्ष की सफलता ने नीलकंठ अवार्ड दिलवाया
2016में झारखंड की राज्यपाल कहलायीं
इसीलिए महामहिम पद की उम्मीद वार बन पायीं
समाजसेवा के भाव सहित निशुल्क शिक्षण भी बांटा
ऐसे निश्छल कर्म देख इस पद के हेतु छांटा
विश्व में मिसाल बनाता हमारे भारत का लोकतंत्र है
भेदभाव से दूर यह बेमिसाल भारत का मूल मंत्र है 
  डॉ शैलबाला अग्रवाल आगरा

Post Views : 330

यह भी पढ़ें

Breaking News!!