नौकरी का झांसा देकर युवती का शोषण, ढाई लाख रुपये भी वसूले
डीके श्रीवास्तव
आगरा। रकाबगंज पुलिस ने शनिवार को दुराचार और धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को जेल भेजा। आरोपित ने सहकारिता विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया था। चार साल से उसका शोषण कर रहा था। युवती ने परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास तक किया था। एसओ रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित प्रेम सिंह को जेल भेजा है। आरोपित शाहगंज के नगला छऊआ इलाके का निवासी है। युवती ने 19 जुलाई को मुकदमा लिखाया था। युवती की मां पार्क में टहलने जाया करती थी। वहां एक महिला से दोस्ती हो गई। महिला ने अपने घर बुलाया था। वहां प्रेम सिंह मिला था। उसने युवती की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोप है कि अधिकारी से मिलाने के बहाने वर्ष 2018 में होटल में ले गया था। वहां युवती के साथ दुराचार किया। ब्लैकमेल करके उससे ढाई लाख रुपये भी वसूले।