image

मंकी पॉक्स की दस्तक के बाद आगरा में अलर्ट : सीएमओ

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। दिल्ली में केस निकलने के बाद आगरा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसलिए सिर्फ सावधानी ही बचाव है। मास्क, सेनेटाइजेशन और उचित दूरी ही फिलहाल बचाव का रास्ता है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है और अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन दिल्ली में केस निकलने के बाद आगरा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कारण कि दिल्ली और आगरा के रोजाना के रिश्ते हैं। हजारों लोग एमएसटी के जरिए दिल्ली आते और जाते हैं। 

बुखार, चकत्ते, लाल दाने जैसे लक्षण पाए जाने पर संदिग्ध के पांच टेस्ट कराए जाएंगे। इनमें यूरिन, सीरम और लीजन (घाव) के कई नमूने लिए जाएंगे। चूंकि आगरा में इनकी जांच की व्यवस्था नहीं है। इसलिए नमूनों को एनआईबी पुणे भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्धों को उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक भर्ती रखा जाएगा।

सीएमओ, डा. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि हम अलर्ट हैं, अभी प्रदेश में कोई केस नहीं आया है। इसलिए फिलहाल कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। लेकिन दिल्ली से निकट होने की स्थिति में शुरुआती इंतजाम कर लिए गए हैं। संदिग्ध सामने आने पर जांच से लेकर इलाज तक का पुख्ता प्रबंध किया जाएगा।

Post Views : 395

यह भी पढ़ें

Breaking News!!