image

पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर, लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ, दो लाख रुपये और जेवरात लेकर रफू चक्‍कर

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रफू चक्‍कर हो गई। पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  युवती घर में रखे दो लाख रुपये और जेवरात भी ले गई।

बतादें की आगरा के आजमपाड़ा शाहगंज इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की 17 जुलाई से लापता है। शाहगंज थाने में आजमपाड़ा निवासी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी ने परिवार के सदस्यों को खाना परोसा था। खाना खाने के बाद कुछ देर बाद सभी गहरी नींद सो गए। सुबह देर से आंख खुली। सिर भारी हो रहा था। बेटी घर में नहीं थी।घर में रखा कैश और जेवरात भी नहीं थे। बेटी को तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। बेटी को दानिश ले गया है। सहवान और सोहिल आरोपित दानिश के साथी हैं। उसकी मदद कर रहे हैं। दोनों को पता है कि बेटी कहां है।

Post Views : 308

यह भी पढ़ें

Breaking News!!