image

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 की स्पीड से दौड़ाई मर्सिडीज, चालान कटा, लाइसेंस सस्पेंड

यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। तय स्पीड से तेज चलने पर चालान कट जाता है। डीएल भी निलंबित हो जाता है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रिकॉर्ड हुई है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिक को चालान भेज दिया है। साथ ही, 45 दिन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है। बीते हफ्ते यह कार्रवाई हुई है। विभाग के अनुसार करीब एक साल बाद कोई कार इतनी तेज गति में दौड़ती मिली है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इससे तेज गति में वाहन दौड़ाने पर चालान किया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन अजय मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से हर माह दो से तीन दिन के लिए इंटरसेप्टर मिलता है, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति की निगरानी की जाती है।

उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते दो दिन के लिए इंटरसेप्टर मिला था, जिससे निर्धारित से अधिक गति में दौड़ते मिले 140 वाहनों के चालान किए गए थे। चालान की जद में आए अधिकतर वाहनों की गति 125 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वहीं एक मर्सिडीज कार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती रिकॉर्ड हुई थी। बीते साल भी एक कार की गति लगभग इसी के आसपास थी। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से दौड़ते मिले सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दो बार डीएल निलंबित होने के बाद भी यदि नियम का उल्लंघन होता है तो चालक का डीएल निरस्त करने का नियम है। हालांकि, जिले में अभी तक किसी भी चालक का डीएल निरस्त नहीं हुआ है।

Post Views : 429

यह भी पढ़ें

Breaking News!!