image

सर्वोत्तम सूची में शुमार हुआ LU

इंडिया समाचार 24

लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में  A++ ग्रेड मिला.
कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि  लखनऊ विश्वविद्यालय अपने नए ए प्लस प्लस ग्रेड के साथ देश भर की सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के सतत मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ योगी ने विश्वविद्यालय को पूर्णरूपेण सहयोग किया। प्रो राय ने पूर्व 
उपमुख्यमंत्री तथा तत्कालिन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी मोनिका गर्ग का विशेष तौर से धन्यवाद ज्ञापन किया. कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति करेगा.  प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के आई क्यू ऐसी के डायरेक्टर प्रो राजीव मनोहर एवं एनएएसी विजिट कोऑर्डिनेटर प्रो गीतांजलि मिश्रा भी उपस्थित थे। 
NAAC विजिट की समन्वयक प्रो गीतांजलि मिश्रा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जिससे एन ए ए सी के द्वारा A++ ग्रेड दिया गया है। इस ग्रेड के साथ विश्वविद्यालय देश के 28 उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची में सम्मिलित हो गया है जिन्हें यह सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्त है। उल्लेखनीय है की एनएएसी द्वारा जांची जाने वाली सभी क्राइटेरिया में विश्वविद्यालय को A+ और A++ ग्रेड ही प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जांचे जाने वाले डाटा में 73.4% अंक क्वांटिटेटिव डाटा पर निर्भर करता है, और 26.3% टीम द्वारा किए गए निरीक्षण पर। विश्वविद्यालय ने इन दोनों ही क्षेत्रों में अधिकाधिक नंबर प्राप्त किए जिसकी वजह से विश्वविद्यालय को सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्त हो पाया।

Post Views : 413

यह भी पढ़ें

Breaking News!!