image

खंदौली में आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीके श्रीवास्तव

आगरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मलपुर रोड रामनगर खन्दौली सेवा केन्द्र के द्वारा आत्मनिर्भर किसान अभियान का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, बी.डी.ओ. खन्दौली रामवंश जी, वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका बी. के अश्वना बहन, ईदगाह वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राज बहन, ट्रॉस यमुना कॉलोनी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. गीता बहन, डॉ आर के श्रीवास्तव सभी अतिथियों का तिलक, बैंज व पट्टद्यापहनाकर बी. के. तारा बहन, बी.के. नीरज बहन, बी.के. कल्पना बहन ने स्वागत किया।

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आगरा ईदगाह सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका अश्वना दीदी ने आत्म निर्भर किसान पर कहा कि किसान इस देश की शान है। भारत को सुपर पावर बनाने के लिए किसान अहम भुमिका निभाते हैं। वर्तमान समय किसानों के खोये हुये सम्मान को जगाना है। आत्म सम्मान एक ऐसा उपहार है जिसे प्राप्त करने से व्यक्ति अच्छी तरह से मेहनत करके खुशी और सफलता प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम के बीच में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एक गीत देश मेरा रंगीला बी. के. साक्षी बहन एक नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात् मंच में एक नाटक प्रस्तुत किया गया पापा शराब नहीं पीना (बी. के. नन्दनी बहन, बी.के. नेहा बहन) इसी बीच रामनगर खन्दौली सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका बी. के. मोना बहन ने राजयोग का परिचय देते हुये कहा कि राजयोग सकारात्मक विचारों का सच्चा स्त्रोत है। जब कि किसान स्वयं के बारे में उत्तम एवं खेती के बारे में अच्छा सोचेगें तभी उनके आत्म विश्वास में उन्नती होगी राजयोग हमें योगी जीवन द्वारा निर्मल मन से सच्चे अर्थ में स्वयं अभिमानी बनना सिखाता है। यह इस कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य है।

Post Views : 360

यह भी पढ़ें

Breaking News!!