image

तमंचा लगाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.10 लाख रुपए लुटे

इंडिया समाचार 24 - आगरा

आगरा। शहर से लेकर देहात तक लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है हर रोज लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं पुलिस एक घटना का खुलासा नहीं कर पाती जब तक दूसरी घटना को अंजाम दिया जाता है

गुरुवार को बदमाशों ने तमंचा लगाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.10 लाख रुपए लूट लिए। फोन से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और आसपास के CCTV की जांच कर रही है। जल्द पकड़ने की बात कह रही है।

कमला नगर में शिखर स्टार फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी प्रमोद रहन खुर्द गांव से कलेक्शन करके लौट रहा था। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर झरना नाला छलेसर के पास पीछे से बुलेट बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर बदमाशों से बैग छीन लिया। बैग में कलेक्शन के 1.10 लाख रुपए थे।

बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद कर्मचारी ने पुलिस को लूट की सूचना दी। जानकारी पर सीओ एत्मादपुर व थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच गए। लूट की जानकारी पर कंपनी के अधिकारी भी पहुंच गए।

कंपनी के एरिया मैनेजर जितेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारी प्रमोद छलेसर चौकी से आगे रहनखुर्द गांव में कलेक्शन को गया था। वहां से कलेक्शन लेकर सिटी ब्रांच आ रहा था। रास्ते में उसके साथ घटना हो गई। अभी कर्मचारी को पुलिस अपने साथ ले गई है।

Post Views : 316

यह भी पढ़ें

Breaking News!!