image

रकाबगंज में जूता कारखाना मालिक की गला रेतकर हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

धर्मेंद्र सिंह

आगरा।  थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे जूता कारखाना मालिक की बृहस्पतिवार रात को गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह उनका लहूलुहान शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका है।

रकाबगंज में औलिया रोड निवासी 25 वर्षीय सिकंदर का मकान बन रहा है। इसलिए उसका परिवार पड़ोस में एक मकान किराए पर लेकर रहता है। सिकंदर निर्माणाधीन मकान में रात को सोता था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद सिकंदर निर्माणाधीन मकान में सोने आ गया। सुबह वह घर नहीं आया तो परिजन ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा। 
वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। 

सीओ सदर अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले बंटी और उसके परिवार के सदस्यों ने गला रेतकर सिकंदर की हत्या की है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post Views : 365

यह भी पढ़ें

Breaking News!!