image

राष्ट्रध्वज के प्रथम निर्माता पिंगली वेंकैया की प्रतिमा की उठी मांग

इंडिया समाचार 24 - आगरा

आगरा। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतिक है. तिरंगे को लहराता  देख देशवासियों का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है. देश के जवान तिरंगे के लिए अपनी जान दे देते हैं. तीन रंगों का यह झंडा पूरे देश की एकता का प्रतीक है. हमारे देश के झंडे को आज पूरी दुनिया पहचानती है, लेकिन उसे बनाने वाले के बारे में हमारे देश में भी कम लोग ही जानते है। इसी को लेकर 

आगरा की अनुराधा शर्मा ने कहा की 

राष्ट्रध्वज के प्रथम निर्माता पिंगली वेंकैया की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए 
हमारे राष्ट्रध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान होना चाहिए

स्कूलों में बताया जाना चाहिए कि राष्ट्र का निर्माण पिंगली वेंकैया के द्वारा कितनी सुंदर रंगों के संयोजन से किया गया  हमको इन महापुरुष को नमन करना चाहिए क्योंकि यह हमारे राष्ट्रध्वज का सवाल है 
ध्वज में सफेद रंग को बीच में लेकर हरा और केसरिया रंग को उभारा गया है यह भी एक सुंदर कल्पना के साथ बनाया गया है इस तिरंगे के रचनाकार महान देशभक्त की जगह जगह प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए और खासतौर से स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्कूलों में बैकों को बताया जाना चाहिए। 

 अनुराधा शर्मा 
 संस्थापक अध्यक्ष 
 हरी वसुंधरा सेवा संस्थान एनजीओ

Post Views : 372

यह भी पढ़ें

Breaking News!!