image

शिकोहाबाद मैं हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं ने बिखेरा अनोखा जलवा 

सचिन जैन 

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद - नगर में हरियाली तीज महोत्सव  कार्यक्रम होटल ग्रीन पार्क में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया lजिसमें ग्रीन थीम राउंड के साथ टैलेंट राउंड ,ब्राइडल राउंड के साथ तीज क्वीन विनर्स को चुना गया lजिसमें तीज क्वीन विनर अलका अग्रवाल जी सिरसागंज रही lवही फर्स्ट रनर अप नीता धनगर रही lसेकंड रनर प्रीति गुप्ता रही l वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में उप जिला अधिकारी शिकोहाबाद श्रीशिव ध्यान पांडे जी ,पंकज दुबे जी एडवोकेट ,श्रीराजीव गुप्ता जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे lतथा कार्यक्रम में  lनिर्णायक की भूमिका में डॉ रजनी यादव ,डॉ गीता यादव  व  ,गरिमा गुप्ता ,पूजा उपाध्याय ,रीमा यादव  ,शशि प्रभा  ,ज्योति गुप्ता उपस्थित रहे l जहां कार्यक्रम की  मुख्य भूमिकाएं ज्योति गुप्ता ,रेनू उपाध्याय ,नेहा गुप्ता  ,मधु लता यादव , सुमनलता चंदेल  ,निशी शर्मा ,प्रीति सिंह  ,कंचन सिंह जी ,मधु चौहान  ,मीनाक्षी मिश्रा  ,श्री आकाश राजा ,सरजू यादव  ने मुख्य रूप से निभाई lवही कार्यक्रम का संचालन कीर्ति गुप्ता  व सुप्रिया यादव  के द्वारा किया गया lकार्यक्रम में मुख्य आकर्षण   आराध्या गुप्ता की पेपर से बनी ड्रेस रही  जिसमें ड्रेस माध्यम से संदेश दिया प्लास्टिक को यूज ना करें पेपर यूज़ करें बच्चों की फैंसी ड्रेस के साथ कैटवॉक रहा lकार्यक्रम में तीनों विनर्स के साथ -साथ प्रिया शर्मा ,सोना यादव ,प्रीति गुप्ता ,कविता सेंगर ,खुशबू गुप्ता नीतू गुप्ता ,रेखा यादव ,नीतू सिंह ,मोनिका गुप्ता ,मनी तिवारी ,अंबिका शर्मा ,अनीता बघेल ,नीता बघेल ,आकृति सहयोगी ,आरती अग्रवाल ,दिव्या गुप्ता ,नेअपनी प्रतिभाओं को भी मंच पर बिखेराl.सभी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना कीlकार्यक्रम को संरक्षक के रूप में श्री राम प्रकाश गुप्ता  व श्रीमतीरजनी गुप्ता  ने अपनी भूमिका l . साथ ही कार्यक्रम में मनोरमा गुप्ता जी , रश्मि गुप्ता जी  ज्योति गुप्ता जी मैनपुरी  व और भी गणमान्य लोग उपस्थित रहे l अंत में कार्यक्रम की संयोजिका डॉली गुप्ता  ने वहां उपस्थित सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त कियाl

Post Views : 413

यह भी पढ़ें

Breaking News!!