image

खंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर मे सभागार का शिलान्यास

आगरा

आगरा। जनपद आगरा के विकास खंड खंदौली कार्यालय परिसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली उपस्थित रहे साथ ही ब्लॉक प्रमुख द्वारा ब्लॉक परिसर मे बनने वाले सभागार का शिलान्यास किया, ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया कि ब्लॉक के सभागार का नाम पंडित जी के नाम पर रखा गया है जिसका पूरा नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय सभागार होगा, ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करना उनकी प्राथमिकता मे सम्मिलित है साथ मुख्यमंत्री जी के  निर्देशानुसार मातृभूमि योजना का शुभारंभ गांधी जयंती पर किया जाना है उसमे सभी से अपील की है ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसमे पंजीकरण कर विकास कार्यों को कराने में मदद करें , इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चंद्रमोहन प्रजापति ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा, मनोज सिकरवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद उपाध्याय, संतोष शर्मा अवर अभियंता ब्लॉक खंदौली, रिंकू चौधरी मंडल संयोजक भाजपा खंदौली, होशियार सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, कुलदीप चौहान भाजपा नेता, प्रदीप शर्मा, भरत धाकरे, भीमसेन चौधरी, हिमांशु सिंघल, हुसैन खां क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनीस उपाध्याय, अनुराग शर्मा, आनंद शर्मा, उमाशंकर पचौरी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Post Views : 342

यह भी पढ़ें

Breaking News!!