image

सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सर्दी-जुकाम एलर्जी या ठंड के कारण हो सकती है। इसमें नाम बंद हो जाता है ये समस्या काफी परेशान करती है। किचन में ऐसे कई देसी नुस्खे हैं जिसे आजमाकर सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकता है।

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या आम बात है। इसके कारण गले में दर्द और नाक बंद की समस्या होती है। हालांकि ये समस्या किसी भी मौसम में हो सकते हैं। कई बार ज्यादा ठंडे चीजे खाने से भी सर्दी-जुकाम हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप किचन के कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिसे अपनाकर सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपचार

लहसुन

लहसुन के सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या में राहत मिलती है। इसके लिए आप घी में लहसुन डाल कर भून लें और इसे खा सकते हैं।

दूध और हल्दी

हल्दी में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं। गर्म दूध में इसे मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम से छुटकारा मिल सकता है।

स्टीम

स्टीम लेने से सर्दी-जुकाम में काफी राहत मिल सकता है। दरअसल स्टीम से बंद नाक खुल जाती है। आप सादे पानी का स्टीम ले सकते हैं। चाहें तो आप पानी में लौंग का तेल डाल सकते हैं, इससे भी फायदा मिलता है।

 

अदरक

अदरक औषधिय गुणों से भरपूर होता है। आप सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल पानी में अदरक के टुकड़ों को काटकर डाल दें और इस पानी को उबाल लें। अब इसे छान लें, जब ये गुनगुना हो जाएं, तो इसे पी सकते हैं। चाहें तो आप इसके टुकड़ों को पका लें, अब इसमें नमक डाल कर सेवन कर सकते हैं।

तुलसी

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी की चाय सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए आप पानी में तुलसी की पत्तियों को उबाल लें, चाहें तो आप इसमें एक चुटकी नमक भी डाल सकते हैं। पत्तियों को छान लें, अब इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

गुनगुना पानी

गुनगुना पानी शरीर के इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से जूझ रहे हैं, तो गुनगुना पानी जरूर पीएं। ये गले के सूजन को कम करने में सहायक है।

 

Post Views : 307

यह भी पढ़ें

Breaking News!!