image

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे 1 जून की दोपहर 2 बजे होंगे घोषित

RBSE 12th Result 2022 for Science and Commerce साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 1 जून को दोपहर 2 बजे की जाएगी। दोनो ही स्ट्रीम के कुल 2.59 लाख छात्र-छात्राएं अपना परिणाम रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश पर देख सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 12th Result 2022 for Science and Commerce: विज्ञान और वाणिज्य वर्गों के आरबीएस 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की वर्ष 2021-22 की कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 1 जून की दोपहर 2 बजे की जाएगी। राजस्थान बोर्ड सचिव मेघना चौधरी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरबीएसई प्रशासक एलएन मंत्री परिणामों की घोषणा बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में करेंगे। इसके साथ ही, बोर्ड सचिव ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी विज्ञान में 2,32,005 और वाणिज्य वर्ग में 27,339 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये हैं।

RBSE 12th Result 2022 for Science and Commerce: इन विकल्पों से देख पाएंगे नतीजे

ऐसे में राजस्थान बोर्ड साइंस और कॉमर्स की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 2.59 लाख छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आरबीएसई द्वारा औपचारिक ऐलान के बाद राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर देख पाएंगे। इस पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से छात्र रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे और अपने विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम

बता दें कि इससे पहले संभावनाएं जताई जा रही थीं कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 1 जून 2022 को की जा सकती है। हालांकि, आरबीएसई फिलहाल पहले कक्षा 12 विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के लिए परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12 कला वर्ग और कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। ऐसे में इन कक्षाओं को परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय विजिट करते रहें।

 

 

 

Post Views : 504

यह भी पढ़ें

Breaking News!!