image

हरियाणा में मानसून से पहले डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइंस

हरियाणा में मानसून से पहले डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर कुछ गाइडलाइंस भी जारी की है। लैब टेक्निशियन व निजी चिकित्सकों को मलेरिया-डेंगू के हर मरीज की देनी होगी जानकारी।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। अगले महीने से मानसून सीजन शुरू हो जाएगा। जिसे देखते हुए मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ भी बैठक कर मलेरिया व डेंगू के मरीजों की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह से लैब टेक्निशियनों को भी पाजिटिव मरीजों की जानकारी देनी होगी।

 

हर साल डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलते हैं। कुछ लोग अपने आसपास की लैब से जांच कराते हैं। जिसके आधार पर डाक्टर इलाज करते हैं। इन लैब से मलेरिया व डेंगू के मरीजों की जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच पाती। जिससे हर बार मरीजों की पूरी संख्या का पता नहीं लग पाता।

निजी चिकित्सक विभाग को ऐसे मरीजों की सूचना नहीं देते। इसलिए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने सीधे लैब टेक्निशियन को ही अपने साथ जोड़ा है। जैसे ही ‌किसी मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आएगी। उसकी सूचना तुरंत उसे विभाग को देनी होगी। इसी तरह से निजी चिकित्सकों को भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए वाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें जोड़ा गया है। इस ग्रुप में उन्हें पाजिटिव मरीजों की सूचना देनी होगी।

पाजिटिव मरीज मिलने पर ही होगी फागिंग

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाउस होल्ड सर्वे भी कराया जा रहा है। जिसमें घरों में लारवा की जांच की जा रही है। वहीं माह की एक से दस तारीख तक बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाई जाती है। जिससे मलेरिया व डेंगू के मरीजों का पता लगाया जा सके। अभी तक करीब दस हजार मरीजों की जांच हो चुकी है। अभी तक मलेरिया व डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। यदि कही पर पाजिटिव मरीज मिलता है, तो वहां पर फागिंग कराई जाएगी। यदि कही पर मरीज नहीं है, तो वहां पर कोई फागिंग नहीं होगी। केवल एंटी लारवा स्प्रे किया जाएगा।

कितने मरीजों में मिले लक्षण

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया क‌ि खून की जांच के दौरान कितने मरीजों को डेंगू, मलेरिया या इनके लक्षण मिले हैं। उसकी जानकारी लैब टेक्निशियन को विभाग को देनी होगी। निजी चिकित्सकों को भी यह जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं7 इससे विभाग को डेंगू व मलेरिया के मरीजों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

कितने मरीजों में मिले लक्षण

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया क‌ि खून की जांच के दौरान कितने मरीजों को डेंगू, मलेरिया या इनके लक्षण मिले हैं। उसकी जानकारी लैब टेक्निशियन को विभाग को देनी होगी। निजी चिकित्सकों को भी यह जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं7 इससे विभाग को डेंगू व मलेरिया के मरीजों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

Post Views : 244

यह भी पढ़ें

Breaking News!!