image

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा ने राजेश लोधी को बनाया एत्मादपुर विधानसभा प्रभारी

डीके श्रीवास्तव

आगरा।  अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा ने एत्मादपुर विधानसभा के राजेश लोधी को  विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने समाज के प्रति उनके सेवा भाव को देखते हुए प्रभारी बनाया है।।
जिलाध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने कहां महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी के दिशा  निर्देशन में समाज को शिक्षा राजनीति व्यवसाय इत्यादि क्षेत्रों में निरन्तर जागरूक किया जा रहा है लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी का एक ही सपना हर घर हो इतिहास अपना  इस लिये  1857 की प्रथम महिला स्वन्त्रता सेनानी रामगढ़ की रानी वीरांगना अवन्तिबाई लोधी का इतिहास घर घर तक पहुँचाया जा रहा हैं। लेकिन कुछ भारतीय इतिहासकारों ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है।
वीरां रानी अवन्तिबाई लोधी ने  देश के लिये बलिदान दिया था इस लिये देश के हर नागरिक को उन्हें याद करना चाहिए। में भाजपा सरकार से कहना चाहता हूं आजादी के अम्रत महोत्सव पर  अवन्तिबाई लोधी जी को याद किया जाए और उनकी  जयंती धूमधाम से मनाई जाए चूंकि वीरांगना अवन्तिबाई लोधी जी का  16 अगस्त को 191वी जयंती हैं।  संसद भवन और राज्य भवन में कई महापुरुषों के चित्र लगे हैं अवन्तिबाई लोधी जी का भी चित्र मुख्य स्थान पर लगाया जाए समस्त लोधी समाज हमेशा से भाजपा को वोट देते आया है। अवन्तिबाई लोधी जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही लोधी समाज की मांग है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी,विधानसभा अध्यक्ष गौरव लोधी राजीव लोधी मनोज राजपूत मुकुट सिंह लोधी टिंकू राम लोधी राजेश लोधी  नवल किशोर राजपूत सुरेश राजपूत इत्यादि उपस्थित रहे।

Post Views : 509

यह भी पढ़ें

Breaking News!!