image

13 सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ ने नगर निगम में किया जोरदार धरना प्रदर्शन

इंडिया समाचार 24

आगरा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी के नेतृत्व में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक एकदिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन आगरा नगर निगम प्रांगण में किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं की श्रेणी में महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, चौ.राकेश राजौरिया, सूरज पहलवान, चौधरी शनिराज प्रधान, चौ.धर्मराज माथुर, कुलदीप गौहर ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 सूत्रीय मांगों में नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत, जलकल,जलसंस्थान आदि के सभी संवर्गों के कर्मचारियों के हित हेतु प्रमुख मांगें-पुरानी पेन्शन बहाली, पदोन्नति, स्थायीकरण, वेतन विसंगति, अकेन्द्रीयत सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली, कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी सहित सभी संवर्गों के कर्मचारियों को पद के अनुरूप वेतन,भत्ते तथा सेवा सुरक्षा नीति आदि के साथ-साथ दैनिक वेतन, संविदा कर्मचारियों का स्थायीकरण, रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति, वर्ष-1990 से बंद सामान्य भर्ती खोली जाये तथा आज की आवश्कतानुसार उच्चीकरण, पुनर्गठन, लिपिक एवं राजस्व, कम्प्यूटर, चालक आदि पदों का पुनर्गठन राज्य कर्मचारियों की भाँति पदनाम व वेतन भत्ते दिया जाना एवं सातवें वेतनमान का पूरा लाभ आदि बहुत सी समस्याएं जिनका समाधान समय रहते नहीं किया जा रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र अपर नगरायुक्त सुरेन्द्र यादव ने धरनास्थल पर आकर महासंघ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों के बीच ज्ञापन प्राप्त किया और उसे शासन प्रशासन में उचित स्थान पर पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।

इसी सन्दर्भ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष-विनोद इलाहाबादी ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर कर्मचारियों के साथ पुरानी पेन्शन बहाली, पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थाईकरण, स्थाई नियुक्तियों,कैशलैस इलाज, समान कार्य का समान वेतन आदि गंभीर समस्याओं को लेकर सौतेलेपन का व्यवहार कर रही है, कई प्रदेशों में पुरानी पेन्शन बहाली हो चुकी है, लेकिन प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ जी! का ध्यान इस ओर नहीं है,उन्होंने कहा कि अगर 13 सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो आगामी 21 सितंबर,2022 को हजरतगंज लखनऊ स्थित गाँधी प्रतिमा पर कूचकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर इस गूंगी-बहरी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोली जायेगी, ये धरना प्रदर्शन सरकार की चूलें हिलाने का कार्य करेगा।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में रंजीत सिंह नरवार, मनीष चौहान, नितिन कन्नौजी,रेशम सिंह चाहर, सोनू चौहान,सनी चौहान,शरद थनवार,संजय लहरी,अजय कुमार, सुरजीत जमींदार, रेशम सिंह चाहर, सुमित विराट, धर्मेन्द्र ब्रहम,चौ. अविनाश राजौरिया, राहुल चौहान, संदीप कुमार, राजेश कुमार राजपूत,विशाल पवार, शिवा गंगोत्री, शक्ति सिंह, श्यामवीर सिंह चाहर,लोकेश परिवार, दीपक राठौर,विशाल चौधरी,हैरिस पाथरे, नरेश मुंसब, शिवम चौहान,शिवा मुंसब,मुनेश नरवार, राजकुमार विधार्थी, अनिल राजौरिया, सुमित चौहान, रोहित लवानियां सहित आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगरा नगर-निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन का सफल संचालन-चौधरी धर्मराज माथुर ने एवं अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित चौधरी राकेश राजौरिया ने किया।

Post Views : 249

यह भी पढ़ें

Breaking News!!