image

खंदौली में होमगार्ड्स विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आगरा

आगरा। विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत पोईया के नगला महाराम मे स्थित रामताल अमृत सरोवर पर होमगार्ड्स विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश प्रजापति व चंद्रमोहन प्रजापति ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा शामिल हुए ,कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख, दिनेश प्रजापति, चंद्रमोहन प्रजापति द्वारा अमृत सरोवर पर नीम व पापड़ी का पौधा लगाकर किया कार्यक्रम के अंतर्गत नीम व पापड़ी आदि प्रकार के 101 पौधो को लगाया गया इस मौके पर जिला कमाडेंट संतोष कुमार , ब्लॉक आर्गनाइजर रविन्द्र कुमार ए पी आर , ग्राम प्रधान पति श्याम सुंदर, सचिव राजकुमार, रिंकू चौधरी मंडल संयोजक भाजपा, कुलदीप चौहान , योगेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिसौदिया, विजेंद्र सिंह , पट्टा धारक हरिकेश सिंह, विक्रम सिंह ,उपस्थित रहे।

Post Views : 300

यह भी पढ़ें

Breaking News!!