image

सरकारी स्कूल बचाओ अभियान में दिखाई आम आदमी पार्टी ने बदहाल स्कूलों की तस्वीर

आगरा

आगरा। आजकल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तरप्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में सरकारी स्कूल बचाओ अभियान के तहत बदहाल स्कूलों की लगाई जा रही प्रदर्शनी में मुख्यातिथि आप की ब्रजप्रान्त अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के मार्गदर्शन में आज आगरा में बदहाल स्कूलों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें जिले भर के लोगों द्वारा भेजे गए सरकारी स्कूलों के दुर्दशा को बयां करती फ़ोटो वीडियो प्रदर्शित की गई। ज्ञात हो कि प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को देखते हुए आप के पदाधिकारियों ने "स्कूल बचाओ अभियान" चलाया हुआ है। जिसके तहत संजय सिंह के द्वारा एक व्हाट्सएप न0 भी जारी कर प्रदेश की जनता से अपील की गई थी कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों की वीडियो फ़ोटो भेजें। जिसको लोगों का खूब सहयोग मिला था और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर की स्कूलों की जर्जर हालत को दर्शाती हुई वीडियो फ़ोटो प्राप्त हुई थीं। स्कूल बचाओ अभियान में समस्त फ़ोटो को संकलित कर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई जो आम जनता के सामने प्रदर्शित की गई। प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा को देखकर प्रदेश के लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को जर्जर कर रही है वहीं निजी स्कूलों को बढ़ावा मिल रही है। जिससे निन्म एवं मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाना एक बड़ा चैलेंज बन गया है। वहीं दिल्ली में सरकरी स्कूलों की स्थिति सभी आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण हैं। जिसका लाभ सभी गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के बच्चों को मिल ही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रांत अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश सरकार को दिल्ली सरकार से सीख लेकर अपने प्रदेश के सरकारी स्कूलों का भी मॉडल बदलना चाहिए।  सबका साथ, सबका विकास का केवल नारा देने से सबका विकास नहीं होगा। बल्कि इस क्षेत्र में सरकार को काम करने की जरूरत हैं। आज की प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजप्रान्त अध्यक्ष डॉ0 हृदेश चौधरी, जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, अशोक धनगर, रमजान अब्बास, आर एस सेंगर,चन्द्रावती नरवार, मेम्बर सिंह, विजय कपूर, सी एल शर्मा, भूपेंद्र कुशवाह, पुरषोत्तम दास फौजी,मुकेश कल्याण,सजंय सिंह,कलुआ राम, ताजुद्दीन, आसिफ नबाव, प्रतिष वागे, सजंय भारती, सुमित राणा, योगेश सत्संगी,शैलेन्द्र गायत्री, सुनील तमोरी, बिटटू पंडित के साथ जिले भर से सैकड़ों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Views : 286

यह भी पढ़ें

Breaking News!!