image

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा छावनी-आगरा सिटी -यमुना ब्रिज रेलखंड का निरीक्षण 

आगरा

आगरा । महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को आगरा मंडल के आगरा छावनी-आगरा सिटी-यमुना ब्रिज रेलखंड का निरीक्षण किया।राजा की मंडी-आगरा सिटी खंड के टनल नं. 1348/03 का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहाँ पर कार्यरत की-मैन से उसके कार्य का फीडबैक भी लिया।इसके बाद महाप्रबंधक ने आगरा सिटी के स्टेशन और यार्ड का गहनता से निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्स मैन से उनके कार्यशैली का फीडबैक लिया तथा संकेत एवं दूर संचार के रिले रूम के आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की एवं आगरा सिटी स्टेशन के परिसर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।तत्पश्चात यमुना नदी में बने रेलवे यमुना ब्रिज का निरीक्षण किया एवं यमुना ब्रिज स्टेशन व यार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा संरक्षा सम्बंधित पहलुओं की बारीकी से परख की।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण श्री शरद मेहता,मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री आनंद स्वरूप, मुख्य अभियंता निर्माण श्री अजय कुमार एवं मंडल के शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Views : 296

यह भी पढ़ें

Breaking News!!