image

भाजयुमो ने सेवा खवाड़ा की बनाई रणनीति, रोपित किये जाएंगे 2000 पौधे

आगरा

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो ने कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। रविवार को भाजपा के बृजक्षेत्र कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। जिसमें तय किया गया कि एक अक्टूबर को आगरा जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत 2000 पौधे रोपित किये जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं। प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए समय समय पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में सेवा कार्य किये जा रहे हैं। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो मनीष गौतम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के सबसे बड़े प्रणेता थे। उन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास कि या। आगरा जिले के सह प्रवासी आकाश चौधरी ने एक अक्टूबर को वृक्षारोपण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि हर वृक्ष का एक पालक बनाया जाएगा। जिससे वृक्ष भली भांति अपना रूप धारण कर सकें। बैठक का समापन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत ने करते हुए कहा कि आगरा जिले के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे। बैठक का संचालन पंकज कटारा ने किया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर ने बताया कि बैठक में जिले व मंडल एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान की बारीकी से रूपरेखा बनाई गई है।

Post Views : 317

यह भी पढ़ें

Breaking News!!