image

वेडिंग सीजन में हैंडसम दिखने के लिए लड़के इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

लड़के बीयर्ड और मुस्टैच पर पूरा ध्यान देते है। वहीं आई-ब्रो पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि खूबसूरत दिखने के लिए आई-ब्रो ग्रूमिंग भी जरूरी है। इसके लिए आप पार्लर का रूख जरूर करें।

शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग अपनी खूबसूरती पर पूरा ध्यान देते हैं। जहां, लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। वहीं, लड़के भी मेकअप करने से गुरेज नहीं करते हैं। इसके लिए लड़के भी ब्यूटी पार्लर जाते हैं। अगर आपके घर में किसी की शादी है या फिर आपके पड़ोस या रिश्ते में किसी की शादी है और आप वेडिंग सीजन में हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से आपकी खूबसूरती में चार चॉद लग जाएंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

डियो कैरी करें

दिनभर तरोताजा और रिफ्रेश महसूस करने के लिए अपने साथ हमेशा डियो कैरी करें। इसके इस्तेमाल से आप स्वेट की बदबू से दूर रहते हैं। आप अच्छे ब्रांड के डियो का इस्तेमाल करें।

लिप बाम भी कैरी करें

सर्दियों में होंठ फटने लगता है। त्वचा में भी रूखापन आ जाता है। इसके लिए हमेशा अपने साथ लिप बाम कैरी करें। अक्सर ग्रूमिंग के समय लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं। इससे कई बार आप असहज महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए सही ब्रांड का लिप बाम अपने साथ जरूर रखें।

ठंडे पानी से नहाएं

अगर आप हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो बेसिक टिप्स को जरूर फॉलो करें। विंटर सीजन में भी ठंडे पानी से नहाएं। ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में ठंडे पानी से त्वचा का रूखापन समाप्त हो जाता है। इसके लिए विंटर वेडिंग सीजन में ठंडे पानी से नहाएं।

आई-ब्रो

लड़के बीयर्ड और मुस्टैच पर पूरा ध्यान देते है। वहीं, आई-ब्रो पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, खूबसूरत दिखने के लिए आई-ब्रो ग्रूमिंग जरूरी है। इसके लिए आप पार्लर का रूख जरूर करें। आप चाहे तो हेयर जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। लड़कियां भी आई-ब्रो ग्रूमिंग पर ध्यान देती हैं। बीयर्ड और मुस्टैच के साथ आई-ब्रो ग्रूमिंग से चेहरे की खूबसूरती में निखार आ जाता है।

 

Post Views : 262

यह भी पढ़ें

Breaking News!!