image

कानपुर में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी दोनों में बढ़त, जानिए कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 11 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़त रही। आगरा और गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर रही।

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 11 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़त रही। आगरा और गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर रही। 

कानपुर में  सोना और चांदी दोनों में बढ़त देखी गई। गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 52650 प्रति दस ग्राम और चांदी 61650 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोने में गिरावट रही और चांदी स्थिर रही। गुरुवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 60800 प्रति किलो रही।  शुक्रवार को सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 60800 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने में गिरावट रही और चांदी स्थिर रही।  गुरुवार को सोना 53000 और चांदी 61000 प्रति किलो रही।  शुक्रवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Post Views : 277

यह भी पढ़ें

Breaking News!!