image

सिद्धांत की मौत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने हाइपर जिमिंग पर उठाए सवाल

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। इस बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि हैवी वर्कआउट को रेगुलेट करना चाहिए।

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) की 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी वो अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धांत के निधन पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। इस बीच ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि हैवी वर्कआउट को रेगुलेट करना चाहिए।

वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज

अभी हाल ही में राजू श्रीवास्तव का निधन भी कुछ इसी तरह हुआ था। राजू श्रीवास्तव जिम में थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया था। करीब 40 दिन वह अस्पताल में रहे थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब सिद्धांत की मौत से हैवी वर्कआउट पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिद्धांत ने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए है जहां वो वर्कआउट कर रहे हैं। वह जिम में हैवी वेट उठाते नजर आ रहे हैं।

ट्वीट में क्या लिखा

विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह बहुत दर्दनाक और दुखद है। बिना किसी मेडिकल सलाह के बॉडी बनाने के लिए पागलपन जैसी हड़बड़ी खतरनाक है। हाइपर जिमिंग हाल ही में चला है। इस पागलपन को इंस्टाग्राम से प्रोत्साहन मिला है। निश्चित रूप से इस पर निगरानी की जरूरत है। समाज को पुनर्विचार करने की जरूरत है। सिद्धांत, ओम शांति।  

‘कुसुम’ से डेब्यू

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया। इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है। वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे।

Post Views : 289

यह भी पढ़ें

Breaking News!!