image

10-15 साल में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, निर्मला सीतारमण का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन का भारत ने पांचवी आर्थिक महाशक्ति से पीछे ढकेला है और अगले 10 से 15 वर्षों में दुनिया की तीन प्रमुख महाशक्तियों में शामिल होने का अनुमान है।

अगले 10 से 15 साल में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। ये अनुमान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगाया है। सीतारमण ने कहा कि भारत ने हाल में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना है। और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अगले 10 से 15 वर्षों में यह देश दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्तियों में शामिल हो जायेगी। 

दरअसल, अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसी बैठक के बाद निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ये बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था उससे बच नहीं सकती है। 

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। हाल ही में ब्रिटेन का भारत ने पांचवी आर्थिक महाशक्ति से पीछे ढकेला है और अगले 10 से 15 वर्षों में दुनिया की तीन प्रमुख महाशक्तियों में शामिल होने का अनुमान है। 

हरदीप पुरी ने क्या कहा: आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) अपनी तीव्र गति के कार्य से देश को 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी आधुनिक, हरित और दक्षतापूर्ण प्रबंधन प्रौद्योगिकियों के साथ विभाग केंद्र और देश की उम्मीदों को पूरा करेगा।

Post Views : 342

यह भी पढ़ें

Breaking News!!