image

14 साल बाद UP के इस जिले में पड़ी कड़ाके की सर्दी, पारा पहुंचा 2Degree

पहले से ही सितम ढा रही सर्दी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी का सितम और भी तेज हो गया है। लगातार बर्फीली हवा से जिले का तापमान और कम हो रहा है।

पहले से ही सितम ढा रही सर्दी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी का सितम और भी तेज हो गया है। लगातार बर्फीली हवा से जिले का तापमान और कम हो रहा है। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इत्रनगरी का पारा दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। महज 11 दिनों में ही कन्नौज में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 11 दिन पहले यहां पारा पांच डिग्री तक था। जानकारों की मानें तो करीब 14 साल बाद यह मौका है, जब तापमान लगातार पांच डिग्री सेल्सियस और उससे भी कम है। पिछले एक हफ्ते से सर्दी ने भयानक रूप ले लिया है। लगातार चल रही शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे हैं। अब तो लोग घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।

पिछले साल से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा न्यूनतम तापमान, अधिकतम में भी गिरावट

शुक्रवार को जो तापमान रहा, उसे पिछले साल इसी दिन की तुलना में चार डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले साल के मुकाबले न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक अभी सर्दी का सितम और तेज होने की उम्मीद है। शीतलहर होने से अगले कुछ दिन इसी तरह कड़ाके की सर्दी रहेगी।

दो हफ्ते में चौथी बार सबसे सर्द रहा कन्नौज

इस बार पड़ रही कड़ाके की सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो हफ्ते के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इस बार चार बार कन्नौज सबसे न्यूनतम तापमान की चपेट में रहा। दो बार तो कन्नौज में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा। पहले 26 दिसंबर को पांच डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सूबे में कन्नौज सबसे सर्द था। उसके बाद तीन जनवरी को न्यनतम तामान 03.06 डिग्री सेल्सियस के साथ सूबे में सबसे ज्यादा ठंडक कन्नौज में ही दर्ज की गई। उसके बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान 03.02 डिग्री सेल्सियस रहा। अब अगले ही दिन शुक्रवार की रात को न्यूनतम तापमान 02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Post Views : 382

यह भी पढ़ें

Breaking News!!