image

कालीचरण चुने गए यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष

डीके श्रीवास्तव

आगरा। यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन कि फोर्ट शाखा का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को यूनियन के चुनाव अधिकारी राजकुमार गौतम और प्रमोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से सभी को पद गोपनियता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कालीचरण को अध्यक्ष, जगन्नाथ को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष, रमेश चंद तिवारी को मंत्री, जगदीश कुमार और योगेश कुमार को संयुक्त मंत्री, धर्मदेव शर्मा को संगठन मंत्री और कैलाश सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में अवधेश यादव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेश कुमार गिरी, हरिकेश पाठक और रमजान खान आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Post Views : 274

यह भी पढ़ें

Breaking News!!