image

छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क पुस्तक कार्यक्रम चलाया गया

डीके श्रीवास्तव

आगरा जगनेर कस्बे के कुल्हाडा गांव में छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तक कार्यक्रम चलाया। जिसमें 150 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई। फाउंडेशन के डायरेक्टर हरेंद्र परमार ने बताया के छीतर सिंह प्राग देवी फाउंडेशन निरंतर शिक्षा व चिकित्सा के लिए कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कुल्हाड़ा में छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की गई। नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान ओमवीर सिंह भूपेंद्र सिंह कोआॅर्डिनेटर विश्वेंद्र सिंह सिकरवार अभिषेक लवानियां हरिओम सिंह भानु सिंह अमित परमार व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post Views : 302

यह भी पढ़ें

Breaking News!!