image

World Environment Day 2022: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 5 जून को साइकिल रैली करेगी आयोजित

World Environment Day विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी घोषणा की है। लोगों में फिटनेस शारीरिक गतिविधियों और गैर-संचारी रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मंत्रालय 5 जून को साइकिल रैली आयोजित करेगा।

नई दिल्ली, एएनआइ। लोग अपनी दौड़ती-भागती जिन्दगी में पर्यावरण और इसके महत्त्व को अनदेखा कर देते हैं। प्रकृति जीवन का सबसे बड़ा आधार है। इसके संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आकर इसके लिए काम करना होगा। क्योंकि हरा-भरा पर्यावरण ही हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक डालता है। हर साल 5 जून को पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका सामना हमारा ग्रह पृथ्वी कर रहा है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि लोगों में फिटनेस, शारीरिक गतिविधियों और गैर-संचारी रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 5 जून को साइकिल रैली आयोजित की जाएगी।

क्या है विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास 

विश्व पर्यावरण दिवस को मानव जीवन में स्वस्थ और हरित पर्यावरण के महत्व को बढ़ाने के लिए, 1974 से, सरकार, संगठनों द्वारा कुछ सकारात्मक पर्यावरणीय कार्यों को लागू करके पर्यावरण के मुद्दों को हल करने के लिए हर साल  5 जून को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि वर्ष 1972 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण राजनीति का विकास जो पर्यावरण के मुद्दों पर पहला बड़ा सम्मेलन है, संयुक्त राष्ट्र के तहत स्टॉकहोम में 5-16 जून से आयोजित किया गया था। इस सम्मलेन को मानव पर्यावरण सम्मेलन या स्टॉकहोम सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता था। इसका उद्देश्य मानव पर्यावरण को संरक्षित करने और इसे बढ़ाने की चुनौती पर गौर करना था। फिर, उसी वर्ष 15 दिसंबर को, महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में नामित करने का एक प्रस्ताव अपनाया गया। इसके अलावा, 15 दिसंबर को महासभा द्वारा एक और प्रस्ताव अपनाया गया जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का निर्माण हुआ। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 1974 में 'केवल एक पृथ्वी' के नारे के साथ इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया गया था।

Post Views : 346

यह भी पढ़ें

Breaking News!!