आगराउत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की आगरा टीम ने लोनी, गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर का किया सम्मान

आगरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की आगरा टीम ने आज लोनी, गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी का पगड़ी पहनाकर और श्रीराम लला की छवि देकर सम्मानित किया। यह सम्मान ब्राह्मण समाज के लिए उनकी आवाज़ उठाने के लिए दिया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दीपेश उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा जी, जिला अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे, महानगर उपाध्यक्ष राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की आगरा टीम ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज के लिए हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button