फिल्म यूनिट के सदस्यों से मिले राज्य सूचना आयुक्त
यूपी में फिल्म निर्माण का बेहतरीन वातावरण

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण का बेहतरीन महौला है। फिल्म जगत को इसका लाभ उठाना चाहिए। विगत कुछ वर्षों के प्रयासों से उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण का आकर्षक गंतव्य बन चुका है। राज्य सूचना आयुक्त ने ला मार्टिनियर स्कूल में फिल्म शूटिंग की यूनिट से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता,दानिश के अलावा फिल्म के नए कलाकारों से भेंट की। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश धार्मिक,प्राकृतिक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। सरकार ने फिल्मों को उद्योग का दर्जा प्रदान किया है। फिल्म निर्माण के लिए बेहतरीन वातावरण सृजित करने‚विभिन्न आवश्यक संसाधनों का शूटिंग के उद्देश्य से समग्र विकास करने को प्रमुखता दी गई। इसके दृष्टिगत वर्तमान सरकार ने नई उत्तर प्रदेश फिल्म नीति लागू की गई थी। इसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है।



